रानीधारा मार्ग में दीवार के टूटने से मार्ग आवागमन के लिए अवरुद्ध हो रहा था। जिसका कार्य जिलाधिकारी वंदना के निर्देशानुसार शुरू होने पर सभासद अमित साह के द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। और कार्य की शुरुवात के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया । अमित साह ने बताया कि ग्रेस स्कूल के पास रानीधारा में जो दीवार टूटी थी उसका निरीक्षण करने के लिए गए लक्ष्मेस्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनु) और भाजपा नगर के पूर्व महामंत्री कृष्णा सिंह गए। जिसका जिलाधिकारी के निर्देशों पर तत्काल रूप से कार्य शुरू हो गया है। इस संबंध में ठेकेदार से सभासद अमित साह ने मुलाकात एवं वार्ता की। उसने बताया कि शीघ्र अति शीघ्र दीवार निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। पूर्व में इस संबंध में जिलाधिकारी वंदना सिंह को इस दीवार के विषय में सभासद द्वारा बताया गया था और बोला गया था कि यह बहुत अति महत्वपूर्ण रास्ते की दीवार है। इसका कार्य शीघ्र अति शीघ्र आरंभ किया जाए। जिसके लिए उनके द्वारा अति शीघ्र कार्य आरंभ करने का आश्वासन दिया गया था। जिससे क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह एवं अधीक्षण अभियंता प्रांतीय खंड आर्य जी.सी.आर्य का धन्यवाद लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह(मोनू), भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कृष्णा सिंह बद्रेश्वर वार्ड के सभासद मनोज जोशी,हर्षवर्धन तिवारी,ओर क्षेत्र की जनता द्वारा आभार प्रकट किया गया।