चम्पावत – मंगलवार को जिलाधिकारी नरेद्र सिंह भंडारी द्वारा पशु प्रजनन केन्द्र नरियालगांव का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र में पशुपालन तथा भारतीय मूल की गायों पर कार्य कर रही संस्था हेता के द्वारा किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धितों से जानकारी ली गई, केन्द्र भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नाबार्ड के सहयोग से 4 करोड़ 80 लाख रूपये से बनाए जा रहे पशुबाड़े व प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। पशु प्रजनन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पशुपालन विभाग व हेता संख्या द्वारा बेहतर कार्य इस केन्द्र के माध्यम से किया जा रहा है यहाँ के उत्पादों का लाभ अधिक से अधिक पशुपालकों को मिलने के साथ ही यहाँ के केन्द्र में भारतीय मूल की गाय बद्री गाय पालन का कार्य बेहतर रूप से किया जा रहा है, इसे जिले के अन्य क्षेत्रों में विशेष रूप से रीठा क्षेत्र में भी बढ़ाए जाने हेतु कार्य किया जा रहा है इस हेतु पशुपालन विभाग, अपने स्तर से क्षेत्र का भ्रमण कर बद्री गाय को बढ़ाने का कार्य करें। भ्रमण के दौरान केन्द्र प्रभारी डॉ राहुल जोशी द्वारा अवगत कराया कि वर्तमान में केन्द्र में कुल 449 पशु है जिसमें 190 बद्री गाय हैं। गाय के बछिया को ग्रामीणों को दिया जाता है। बछड़ों को निःशुल्क दिया जाता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के माध्यम से विभिन्न पशुपालन सम्बन्धी कार्य किये जा रहे है। केन्द्र में 11 स्थाई कर्मचारियों के अतिरिक्त 13 ग्रामीणों को कार्य हेतु रखा गया है।केन्द्र में कुछ पशुओं हेतु 13 पशुबाड़े वर्तमान में है तथा 3 नये पशुवार्ड व प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि, निर्माण कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करें। भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र रावत, उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल केन्द्र प्रभारी डॉ राहुल जोशी डॉ नेहा बटला हेता संस्था के असीम सिंह रावत, किरण तथा पशुधन प्रसार अधिकारी रमेश चंद्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।