अल्मोड़ा। बद्रीनाथ, केदारनाथ सोशल एण्ड एजुकेशनल सोसायटी द्वारा जनपद में सांस्कृतिक एवं पर्यटन आदि गतिविधियों को बढ़ावा व यहाँ की सांस्कृतिक विरासत को अलग पहचान दिलाने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को शाल व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। होटल शिखर में आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी ने संस्था का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा अपनी विशिष्ट पहचान रखता है इस सांस्कृतिक विरासत को संजाये रखने के लिए जिला प्रशासन का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनपद को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए जन भागीदारी जरूरी है। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न अवसरों पर आयोजित होने वाले महोत्सवों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हमारी संस्कृति को जीवंत रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर दशहरा महोत्सव, बैठकी होली, रामलीला के लिए विश्व प्रसिद्ध है जो कि पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन महोत्सवों को जिला प्रशासन द्वारा हमेशा यथा सम्भव सहयोग दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यहाँ पर्यटन को आय का मुख्य स्रोत बनाया जा सकता है इसके लिए विभिन्न अवसरों पर वर्कशाप आयोजित की जायेंगी जिसमें स्थानीय युवा प्रतिभाग कर प्रशिक्षण ले सकेंगे।

सोसायटी के संरक्षक बिटटू कर्नाटक ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा यहाँ की सांस्कृतिक व पर्यटन गतिविधियों में महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया है जिस हेतु उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा अल्मोड़ा में विभिन्न राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में भी जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा नशे के खिलाफ चलायी गयी मुहिम में भी पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। कर्नाटक ने युवाओं को नशे से दूर रहने व खेलो में अधिक भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने एक माँगपत्र भी जिलाधिकारी को सौंपा। कार्यक्रम में होली महोत्सव के दौरान विजेता महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष करन कर्नाटक ने सोसायटी के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम में होटल एसोशियन के पूर्व अध्यक्ष राजेश बिष्ट, सभासद राजेन्द्र तिवारी, रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, त्रिलोचन जोशी आदि लोगों ने अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से विद्या कर्नाटक, आनन्दी पाण्डे, सीमा कर्नाटक, कला काण्डपाल, गीता जोशी, बिन्दु रौतेला, प्रकाश अधिकारी, रमेश लाल, डा0 गिरीश जोशी, रमेश चन्द्र जोशी, पूरन चन्द्र तिवारी, प्रमोद तिवारी, देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, नन्दकिशोर, गौरव काण्डपाल, पंकज वर्मा, मंजुल मित्तल, दिपेश जोशी, दीपक कुमार, मोहित जोशी, सुरेश काण्डपाल, गोपाल तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।