*विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के संविधान सभा के प्रारूपण सभा के अध्यक्ष एंव स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि व न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एंव भारत गणराज्य के निर्माता भारतरत्न बाबासाहेब डा. भीमराव अंबेडकर जी की 132 वीं जयंती के अवसर पर जिला काँग्रेस कमेटी द्वारा सर्वप्रथम बाबा साहेब की चॊघानपाटा स्थित कर्नल सतीश चन्द्र जोशी पार्क में स्थित मूर्ति पर पुष्पाजंली कार्यक्रम आयोजित किया गया तदुपरांत जिला काँग्रेस कमेटी के कार्यालय में बाबा साहेब के जीवन में प्रकाश डालने के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मैं भूपेन्द्र सिंह भोज ( जिलाध्यक्ष) विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,आनंद सिंह बगड़वाल ,प्रताप सिंह सत्याल,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती, दिनेश रावत , डॉक्टर मनोज जोशी, बी के पांडेय,पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान , एन डी पांडे,मनोज सनवाल,लता तिवारी,जया जोशी,रुचि कुटोला,राधा भंडारी निजाम कुरेशी,निर्मल रावत,ललित सतवाल, परितोष जोशी, वैभव पांडे,नितिन रावत राजेंद्र बाराकोटी लोग उपस्थित थे।