अल्मोड़ा में एक और व्यापार मण्डल के गठन के विरोध में व्यापारी एक होते नजर आने लग गए है। धारानौला क्षेत्र के व्यापारियों ने सामूहिक एक पत्र नगर अध्यक्ष सुशील साह को दिया है जिसमे उन्होंने दूसरी व्यापार मंडल के गठन को गलत ठहराते हुए पूर्व में चयन की गई व्यापार मंडल को समर्थन देने की बात कही है। व्यापारियों का कहना है कि इसी तरह अगर अपने अपने स्वार्थ के लिए काम किया जाएगा तो आगे अल्मोड़ा में दो दशहरा पर्व, दो विधायक और दो नगर पालिकाएं भी बन जाएगी जो कि गलत है। पत्र देने वालो में अशोक मुशुनी , रविन्द्र बिष्ट, अनुज बिष्ट, अशोक नेगी, नीरज सांगा, हरीश नेगी, पुरन रवत, मनोज बिष्ट, हयात सिंह , मनीष पांडे, भूपाल बिष्ट , कैलाश बिष्ट, समरोज, वसीम, जुनैत खान, चंदन बिष्ट, दीपेश जोशी, संतोष भट्ट, गोविंद सिंह, लक्ष्मण सिंह अधिकारी,बालम बोरा, आनन्द अधिकारी,नवल, बलवंत चिलवाल, सलमान अली, संजय सिंह, संजय लोहनी, रहुवीर सिंह नैनवाल, तारा दत जोशी आदि व्यापारी थे।