भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश चंद्र जोशी के द्वारा अल्मोड़ा में आज एक पत्रकार वार्ता की गई। जिसमें उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का व्याख्यान करते हुए कहा कि समान अधिकार बिल भी सरकार ला रही है।  साथ ही उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट लाने की बात भाजपा ने चुनाव के समय कही थी। जिसे प्रदेश सरकार लेकर के आ रही है। जो देश का पहला प्रदेश होगा। और इसी के साथ-साथ उन्होंने यह भी बताया कि रोजगार को लेकर सरकार वचनबद्ध है। जिसमें सरकार ने भ्रष्टाचार करने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई की है। ऐसी कार्रवाई प्रदेश में पहली बार हुई है। रोजगार देने के लिए सरकार लगातार आगे बढ़ रही है।  प्रदेश सरकार सिंगल विंडो सिस्टम पर भी कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार करने वाला चाहे कोई भी व्यक्ति हो चाहे वह सफेदपोश हो या कोई भी हो उसको छोड़ा नहीं जाएगा। उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश को बहुत जल्द एक नया भू कानून मिलेगा इसको लेकर सरकार ने कार्रवाई कर ली है और बहुत जल्दी एक कानून लागू हो जाएगा। हर कार्य में भारत सरकार हमें पूरी मदद कर रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर के सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। बहुत जल्दी इन सभी में कार्य नजर आएगा। अनार तक की सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव भारत सरकार को गए हैं बहुत जल्दी पास हो जाएंगे। राजस्व पुलिस को लेकर के जहां दिक्कत है उन सभी को रेगुलर पुलिस को देने के कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं हर कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हर जिले में एक एक रात का प्रवास करके विकास कार्यों को देख रहे हैं। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।