अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के लिए लगातार बुरी खबरें नजर आती जा रही हैं। जनपद में आज 15 लोग संक्रमित आए है। ये लोग जैंती , लमगड़ा और रानीखेत के बताए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के आधार पर जनपद में आज 15 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आये लोगों में 14 लोग मुम्बई से आये हैं जिन्हें 24 मई को संस्थागत क्वारंटीन किया गया और सैंपल 26 मई को जांच हेतु भेजे गए। एक अन्य व्यक्ति जो गुडगांव से आया था उसे बेस में आइसोलेट किया गया था। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 39 हो गई है। जिसमें 2 स्वस्थ हो चुके हैं और जनपद में 37 एक्टिव केस हैं।