वरिष्ठ कांग्रेस नेता/ पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर ऋषिकेश में प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले प्रदेश की समस्त विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। कर्नाटक के अनुसार अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस जनों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस  रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ बोलने व जनचेतना फैलाने के लिए तैयार किया जाएगा। कर्नाटक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बेहतर कार्य करेगी तथा पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत के मार्गदर्शन में पार्टी चुनाव में अपना परचम लहराते हुए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।उनका विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्य करेंगे तथा बूथ स्तर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जुड़ेंगे। उनके मतानुसार कांग्रेस मंथन शिविर के समापन के पश्चात कांग्रेस जमीनी स्तर पर भाजपा की नाकामियों को जन जन तक ले जाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दों में महंगाई, भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी पलायन, स्वास्थ्य, शिक्षा ,पेयजल आदि भाजपा की तमाम नाकामियों से जनता को अवगत कराते हुए नकारा भाजपा राज से मुक्ति दिलाएगी तथा राज्य के आन्दोलनकारीओं ने राज्य निर्माण के समय जो सपने देखे थे उन सपने को साकार करने काम करैंगे।