अल्मोड़ा-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में कांंग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता को श्रद्वासुमन अर्पित किये।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत देश को आजादी दिलाई थी।नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कार्यकर्ताओं के सम्मुख पूज्य बापू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला तथा सभी कांंग्रेस कार्यकर्ताओं से राष्ट्रपिता के दिखाए आदर्शों पर चलने की अपील की।इसके पश्चात कांंग्रेसजन रघुपति राघव राजा राम भजन गाते हुए जिला कांंग्रेस कार्यालय से चौघानपाटा गांधी पार्क पहुंचे तथा पूज्य बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।गांधी पार्क में भी कांंग्रेसजनों ने भजन गाये।कार्यक्रम का संचालन सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल ने किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,नगर महामंत्री गीता मेहरा,फाकिर खान,अम्बीराम आर्या,अमित बिष्ट, महेश आर्या,जमन सिंह बिष्ट, रमेश नेगी आदि शामिल रहे।