अल्मोड़ा हुक्का क्लब गल्ली के सफाई कर्मचारी पर्यावरण मित्र घनश्याम उर्फ बन्टी को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केवल सती के आवास पर मुहल्ले के निवासियों द्वारा सफाई कर्मचारी पर्यावरण मित्र घनश्याम बन्टी को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तथा उन्हें ग्लव्स व मास्क भी दिया। मुहल्ले के सदस्यों द्वारा उन्हें सूक्ष्म नगद धनराशि भी भेंट की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस कोराना वाइरस की इस महामारी में भी हमारे नगर के सफाई कर्मचारी पर्यावरण मित्र घनश्याम उर्फ बन्टी हमारे मुहल्ले को स्वच्छ रखने के लिए बहुत मेहनत से कार्य करते हैं। तथा हमारे अल्मोडा नगर के सभी सफाई कर्मचारी पर्यावरण मित्र सम्मान पाने के हकदार हैं। सम्मानित करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती, पुष्पा सती, राधिका साह, आरती साह, दीपा बिष्ट, संध्या जोशी, संजय वर्मा, ऋतु वर्मा, प्रमोद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।