सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के स्थापना के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा आगमन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नागरिक अभिनंदन किया गया। नवसृजित विश्वविद्यालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षामंत्री डॉ.धनसिंह रावत, विशिष्ट अतिथि रूप में महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं मत्स्य विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या,  विशिष्ट अतिथि रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और अध्यक्ष रूप में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद  अजय टम्टा, कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी, रा. महिला आयोग की ज्योति साह, परिसर निदेशक प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुशील कुमार जोशी, ओ.एस.डी. डॉ देवेंद्र बिष्ट, डॉ नवीन भट्ट, क्रीड़ा प्रभारी, लियाकत अली, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रकाश रावत, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री गोविंद पिलख्वाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के डॉ.बी. एस बिष्ट, भाजपा प्रदेश महासचिव श्री सुरेश भट्ट, द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला सहकारी बैंक के निदेशक विनीत बिष्ट, भा ज यू मो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल आदि अतिथियों ने  सोबन सिंह जीना, विवेकानंद और सरस्वती मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। 

संचालन करते हुए समारोह के संयोजक और ओ.एस.डी. डॉ. देवेंद्र बिष्ट ने विश्वविद्यालय की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा इस अवसर पर डॉ नवीन भट्ट द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के स्वागत में अभिनंदन पत्र को पढ़ा गया।

कार्यक्रम में स्वागत करते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी ने  कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री के विशेष प्रयासों से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की स्थापना हुई है। यह इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।  उन्होंने कहा कि  यह विश्वविद्यालय व्यावसायिक शिक्षा, पर्यटन, आयुर्वेद,योग, जनसंचार, पर्यावरण, शोध आदि क्षेत्रों में नवीन कीर्तिमान गढ़ेगा। इसलिए इन सभी क्षेत्रों पर विशेष दृष्टि रखी जायेगी।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पर्वतीय क्षेत्र में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की स्थापना करने से हजारों युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए मार्ग दिया है। उनके प्रयासों से इस नवसृजित विश्वविद्यालय को देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। साथ ही शिक्षा मंत्री जी के संबंध में कहा कि उच्च शिक्षा के लिए उच्च शिक्षा मंत्री ने विशेष कार्य किये हैं। उन्होंने हर महाविद्यालय में शिक्षकों, पुस्तकालय, इंटरनेट, भवन आदि की आपूर्ति कर उच्च शिक्षा के लिए कार्य किये हैं,जो सराहनीय कदम है। प्रोफेसर भंडारी ने कहा कि इस विश्वविद्यालय के सृजन से यहां के युवाओं को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय फलक पर कार्य करने का मौका मिलेगा। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत कर विश्वविद्यालय के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान ने अपने वक्तव्य में कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के बनने से यह विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उत्तराखंड के विकास में मुख्यमंत्री और शिक्षा के क्षेत्र में धनसिंह रावत का प्रयास स्तुत्य है। उन्होंने भैंसियावछाना ब्लॉक में एक महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। साथ ही चौहान ने मुख्यमंत्री के द्वारा जिला प्राधिकरण को समाप्त करने की बात अल्मोड़ा जनपद में कहे जाने के लिए भी आभार व्यक्त किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं मत्स्य विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में महिलाओं और बाल विकास के लिए सकारात्मक कार्य किये जा रहे हैं। उत्तराखंड की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा, सहकारिता, दुग्ध और प्रोटोकॉल मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि हम उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशेष काम कर रहे हैं। महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों की बेहतर शिक्षा मुहैय्या कराने के लिए रोल मॉडल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। वहां संसाधनों को पूरा कर बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर और पिथौरागढ़ महाविद्यालयों को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परिसर का दर्जा दे दिया गया है। अब इस विश्वविद्यालय के आधारभूत आवश्यकताओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में आने वाली कमियों और समस्याओं को दूर किया जाएगा।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि  इस पर्वतीय राज्य के विकास के लिए ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्रीय संसाधनों का प्रयोग कर  विकास को गति देने का काम किया जा रहा है। उत्तर को लौटें और यहां रोजगार के अवसर खोजकर आजीविका तलाशें।  अब सबल कंधों की जरूरत इस राज्य को है। हम इस पर्वतीय राज्य में तमाम सामस्याओं और चुनोती से लड़कर विकास कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आगर कहा कि यहां का युवा इनोवेटिव है। विश्वविद्यालय भी बेहतर कार्य कर यहां कर विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। पर्यटन, शिक्षा, फ़िल्म, एडवेंचर, टूरिज़्म आदि पर हमारी सरकार कार्य कर रही है।  उन्होंने हर ब्लॉक में एक महाविद्यालय खोलने की घोषणा भी मंच से की।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्माण कार्यों से संबंधी धन स्वीकृत किये जाने के पत्र पर त्वरित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के विविध निर्माण कार्यों के लिए  को लेकर 31. 67 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति प्रदान करते हुए घोषणाएं की।  मुख्यमंत्री ने व्यावसायिक पाठ्यक्रम वोकेशनल कोर्स विभाग का भवन बनाने के लिए 4.25 करोड़, सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर एन आर डी एम एस ( प्राकृतिक संसाधन आंकड़ा प्रबंधन केंद्र) का भवन निर्माण करने के लिए 5.25 करोड़, योग विज्ञान विभाग का भवन बनाने के लिए 4. 30 करोड़, एडवांस सेल एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की स्थापना हेतु 1.60 करोड और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर हेतु स्वीकृत चार अकादमी पाठ्यक्रमों के लिए भवन निर्माण के लिए 16.00 करोड़ रुपये की घोषणाएं की। इस तरह कुल 31.67 करोड़ की घोषणाएं उनके द्वारा की गई। उन्होंने विश्वविद्यालय की कई अन्य कार्यों के लिएसहयोग देने और सामस्याओं के  समाधान हेतु कुलपति प्रोफेसर भंडारी को आश्वासन दिया।

अध्यक्षता करते हुए अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र  के सांसद अजय टम्टा ने अपने संबोधन में कहा कि  विकास को लेकर इस सरकार ने कम समय में बेहतर प्रदर्शन किया है। हर क्षेत्र में उत्तराखंड की सरकार कार्य कर रही है।समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा उत्तराखंड में किये जा रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी दी।

आभार व्यक्त करते हुए कुलसचिव डॉ बिपिन चंद्र जोशी ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि आपके आने से इस विश्वविद्यालय की नींव मजबूत हुई है। सभी के सहयोग से यह विश्वविद्यालय बेहतर कार्य करेगा। उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  समारोह के संयोजन और विश्वविद्यालय के विशेष कार्याधिकारी  डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने संचालन किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लोगो और वेबसाइट का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम से पूर्व संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।

अभिनंदन समारोह में परिसर निदेशक प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ बिपिन चंद्र जोशी, कुलानुशासक प्रोफेसर ए.के. यादव, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी, प्रोफेसर इला साह,डॉ महेंद्र राणा सम्मान समारोह हेतु निर्मित आमंत्रण समिति के डॉ नवीन चंद्र भट्ट एवं डॉ ललित चंद्र जोशी, प्रोफेसर के.एन पांडे, प्रोफेसर ज्योति जोशी,प्रोफेसर सी.एम. अग्रवाल, क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली, प्रोफेसर इला बिष्ट, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रोफेसर ए के पंत, डॉ जे सी दुर्गापाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के डॉ बी एस बिष्ट, डॉ नंदन सिंह बिष्ट, प्रोफेसर ए के पंत, प्रोफेसर वी डी एस नेगी, भाजपा के प्रदेश महासचिव सुरेश भट्ट, देवेंद्र सिंह पोखरिया,आशीष पंत, विनीत कांडपाल, कैलाश छिमवाल, त्रिलोक बिष्ट, विपिन जोशी हेम पांडे, हरीश बिष्ट, देवेंद्र धामी, हेमा अवस्थी, लल्लन सिंह, गिरीश अधिकारी, रजनीश जोशी, आशीष पंत, राहुल जोशी,जयवीर सिंह, भाजयूमो के कुंदन लटवाल, सहकारी बैंक के निदेशक विनीत बिष्ट,  राहुल वोहरा, गौरव पांडे, प्रोफेसर प्रवीण बिष्ट,  डॉ रविन्द्र पाठक, डॉ  नरेश पंत, प्रोफेसर वी.डी. एस. नेगी, आस्था नेगी, डॉ नरेश पंत, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, कुमाऊं कमिश्नर अरविंद ह्यांकी, आई जी अजय रौतेला आदि सहित परिसर के शिक्षक, छात्र,कर्मचारी, नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, जिला प्रशासन आदि लोग शामिल हुए।