मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को सीमांत तल्लादेश तामली पहुंचेंगे। पुष्कर सिंह धामी के इस कार्यक्रम को लेकर के भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। विधानसभा उपचुनाव के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव के चलते एक माह में दूसरी बार सीमांत तल्लादेश क्षेत्र में आए हैं। इससे पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ सीमांत क्षेत्र में स्थित गुरु गोरखनाथ धाम में पूजा करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री की अगवानी की तैयारी के लिए चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने शनिवार को तामली क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने हेलीपैड और अन्य व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए इस दौरान मीडिया प्रभारी मोहन सिंह अधिकारी, मुकेश महराना, शैलेश जोशी, मनोज जोशी, कमल रावत, गणेश जोशी, मनीष जोशी, पुष्कर सिंह, अमर सिंह, बूथ अध्यक्ष अध्यक्ष जगत सिंह देवेंद्र जोशी आदि लोग मौजूद रहे।