अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अल्मोड़ा पहुंचे। यहां पर उन्होंने आशिर्वाद रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अल्मोड़ा हमारी सांस्कृतिक नगरी है। आज यहां आकर में बेहद अभिभूत हूं। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों के लिए यह योजनाए फायदेमंद हो रही हैं। मैं अच्छे से जानता हूं, उत्तराखंड की क्या परेसानी है। मैंने पूरा उत्तराखंड का भ्रमण किया है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जिनकी सरकार रही। उन्होंने कितनी घोषणा की वह धरातल में नही आ पाई। लेकिन हमारी सरकार जो घोषणा कर रही है उसका शासनादेश जारी कर रहे हैं। हम हर परेसानी का सरलीकरण करेंगे। परेसानी को पहले सुनना है। फिर उसका समाधान करेंगे। फिर उस फाइल को बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब उनसे पूछा जाता है चुनाव में आपका एजेंडा क्या है। मैं कहता हूं हमारा चुनाव का एजेंडा उत्तराखंड का विकास करना है। धामी ने कहा जो काम पटवारी के स्तर का है। वह तहसील तक नहीं आना चाहिए। जिले स्तर पर होने वाला काम शासन पर नहीं आना चाहिए। जो हमने भर्ती के लिए घोषणा की है। उसमें भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान सीएम ने सरकार की योजनाओं को गिनाया। आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण फिर शुरू करने की बात कही। मेडिकल कॉलेज में 501 नये पड़ सृजित कर रहे हैं। नई खेल नीति मजबूत बनाई जा रही। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स अकेडमी को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा उन्होंने जो 150 से अधिक फैसले लिए हैं। उन सभी में काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा को रेल सेवा से भी जोड़ा जाएगा। अल्मोड़ा बाजार में झूलते तारों को अंडर ग्राउंड किया जाएगा, अल्मोड़ा में पार्किंग स्वीकृत अगले आठ दस दिन में कई जायेगी। जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले को राज्य मेला घोषित किया जाएगा। सोमेश्वर के शीतलाखेत में सेब उत्पादक के तौर पर विकसित किया जाएगा। सीएम ने सभी विधान सभाओं के लिए घोषणा की। राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री सबकी सुनने वाले, जनता के हित में फैसला लेने वाले, सरकार ने जो कहा, वह किया, उसका एक हफ्ते में शासनादेश हो गए। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कुमाउनी में अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और केंद्र सरकार के कामों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ईमामदारी हमारा संकल्प, त्याग संकल्प है। भट्ट ने कहा कि आज कुछ लोग यह कह रहे हैं कि हमने तीन मुख्यमंत्री बना दिये। उन्होंने कहा कि हम एक सेना की तरह हैं। हमारे कमांडर मोदी हैं। हमारे कमांडर ने जिसको मुख्यमंत्री बनाया। हम जनता का अहित नही होने देंगे। सरकार का हर फैसला जनता के हित में होगा। वह पूजनीय है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हमारी सरकार बेहतरी काम किया है। हमने इन साढ़े चार साल में राज्य में बढ़िया काम किया है।

भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद रैली में सिमकिनी मैदान पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी व माननीय प्रेदेश अध्यक्ष मदन कौसिक व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री माननीय अजय भट्ट जी व संगठन महामंत्री अजेय जी व राजेन्द्र भंडारी जी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया गया स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ,प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान जी व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य व विधायक महेश नेगी ,महेश जीना, व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल डी सी बी अध्यक्ष ललित लटवाल पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल रमेश बहुगुणा सचिन साह सुरेश गड़िया शशांक रावत राजेन्द्र कैडा महिपाल बिष्ट कैलाश पंत मुकुल साह कैलाश भट्ट हरीश कनवाल शैलेन्द्र साह के द्वारा स्वागत किया गया
व महिला मोर्चा के द्वारा अतिथियों का तिलक कर पुष्प गुच्छ भेट किये.।
ततपश्चात युवा मोर्चा प्रेदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील बिष्ट के नेतृत्व मैं बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें हजारों युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने भव्य बाइक रैली निकाली व बाईक के काफिले के साथ युवा मोर्चा ने लोअर मॉल रोड से बेस होते हुए कर्बला पर रानीखेत विधानसभा के कार्यकरताओ ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया ग्राम प्रधानो ने रीगल के पास स्वागत किया गोविन्द बल्लभ पार्क के पास महेन्द्र अधिकारी व धन सिंह रावत द्वारा स्वागत किया चौघानपाटा मैं महिला मोर्चा के द्वारा पुष्पों की वर्षा की ओर जन आशिर्वाद रैली का स्वागत किया अधिवक्ता परिषद द्वारा हिमसागर होटल के पास स्वागत किया व कॉपरेटिव बैंक के पास स्वागत किया टैक्सी यूनियन द्वारा स्वागत किया गया जागेश्वर मंडल द्वारा शिखर त्रिराहे पर स्वागत किया अनुसूचित मोर्चा द्वारा मिलन चौक व नगर मंडल द्वारा लाला बाज़ार पर व महिलामोर्चा द्वारा बावन सीढ़ी के पास स्वागत किया गया।

https://fb.watch/7RNWrqudWr/

https://fb.watch/7RObgCPdjd/