आज दिनांक 25/09/22 को दिन मे 2.00बजे नगर पालिका परिषद सभागार अल्मोड़ा में नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में तहसील व रजिस्ट्रार ऑफिस को वापस नगर मे स्थापित करने के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया ,क्योंकी तहसील के जाने से नगर के पेंशनर्स,गरीब जनता और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। जिसमे विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, नगर पालिका के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल किशन गुररानी, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, नगर अध्यक्ष कांग्रेस पूरन रोतेला, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष कैलाश गुररानी , रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष त्रिलोचन जोशी, आप आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, आशीष जोशी, भुवन जोशी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, सभासद करण साह मोनू, मा नंदा देवी सर्वदलीय समिति की सचिव गीता मेहरा, पूर्व सभासद किशन लाल,
कृष्ण बहादुर, उपा पा से दीक्षा सुयाल, भारती पांडे, वैभव पांडे, दिनेश मठपाल, अमन अंसारी और समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे, और सभी ने अपने विचार रखे, और यह कहा कि ट्रेज़री, तहसील , और एस डी एम , कार्यालय को नगर के बीचों बीच स्थापित किया जाए, नहीं तो जन आंदोलन के रूप मै इसका विरोध किया जाएगा, क्योंकि सभी सरकारी कार्यालय अगर नगर से दुर कर दिए जाए, तो इसका बहुत बड़ा नुकसान नगर को चुकाना होगा, नगर और नगर के आस पास के सभी गांव की जनता को बहुत ही मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है , सरकार जनता की सुविधाओं को नगर से दूर करके अपनी मनमानी मै उतर आई है, जिसका हम सभी विरोध करते है