ग्राम सभा इसलना खाड़ी के देवी मंदिर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने लोगों की समस्याओं को जाना और निस्तारण किया। मंत्री जी ने समस्याओं को जानते हुए कहा कि साढ़े चार साल में यहाँ सात लाख से अधिक की विधायक निधि से विकास कार्य हुए। उन्होंने राशन कार्ड की समस्याओं के निस्तारण के लिए कैम्प लगाने की बात कही।

उधर, ग्राम सभा लोहना के पंचायत घर में कैबिनेट मंत्री श्रीमती आर्य ने लोगों की समस्याओं को बारीकी से जाना। उन्होंने बताया कि साढ़े तीन की विधायक निधि से यहा विकास कार्य किया है। यहा उन्होंने पंचायत घर के सुधारीकरण के लिए विधायक निधि से दो लाख 50 हज़ार रुपए देने की घोषणा की। साथ ही पेयजल समस्या के लिए अधिकारी को निर्देश दिए।

वहीं, ग्राम सभा कांडे के पंचायत घर में भी जन समस्याओं के निराकरण के लिए जनता से कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने संवाद किया। बताया कि पूर्व में यहा 14 लाख रुपए की धनराशि से विकास कार्य हुए। 11 परिवार को आर्थिक मदद का लाभ मिला। मंत्री जी ने मौके से कालिका मंदिर, गोलू मंदिर, हरजु मंदिर, भूमिया मंदिर, गोल्ज्यू मंदिर सहित प्रत्येक मंदिर के लिये 60-60 हज़ार रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ग्रामसभा झाड़कोट पहुंची। यहा चौपाल लगाकर जन समस्या सुनी। मंत्री जी ने विकास कार्य को गिनाते हुए कहा कि साढ़े आठ लाख से यहा कार्य हुए। 41 परिवारों को आर्थिक मदद की गई। मंत्री जी ने मौके पर झाड़ कोट में बिजली पोल क्षति ग्रस्त होने पर दूरभाष पर एसडीओ को तत्काल दुरस्त करने के निर्देश दिए।

विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ग्राम प्रधाम इसलना खाड़ी पूनम देवी, ग्राम प्रधान लोहना राजेश लोहानी, ग्राम प्रधान कांडे श्रीमती रंजना आर्य, ग्राम सभा झाड़ कोट के प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश, मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत, मीडिया प्रभारी ताकुला मोहन सिंह भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा देवी, ग्राम प्रधान वीना ज्योति देवी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना बिष्ट, सोशाल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश राम, विधानसभा संयोजक गजराज भाकुनी, अनुसूचित मोर्चा मंडल महा मंत्री गोविंद प्रसाद आदि मौजूद रहे।