अल्मोड़ा। कोरोना संकट काल में अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल के द्वारा नगर पालिका को एक ज्ञापन के माध्यम से बंद दुकानों का किराया माफी का प्रस्ताव दिया गया था। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने आरोप लगाया है कि पालिका अध्यक्ष द्वारा अपना पल्ला झाड़ते हुए अब सरकार के ऊपर ये मामला डाल दिया गया है जो निंदनीय है। नगर अध्यक्ष का कहना है की पालिका के सभासदों के द्वारा बोर्ड में प्रस्ताव लेन के बाद भी पालिका अध्यक्ष ने किराया माफ नहीं करने की बात कही है। जो व्यापारी इस पालिका को चुनने में अहम भूमिका निभाते हैं उन्ही व्यापारियों की दुख की घड़ी में पालिका उनका साथ नहीं दे रहे हैं ये निंदनीय बात है। नगर अध्यक्ष ने कहा है कि जो व्यापारियों के खिलाफ रहेगा व्यापारी भी उसके खिलाफ रहेंगे। भविष्य में पालिका के खिलाफ अपनी इस लड़ाई को लड़ेंगे।