विकास खंड लमगड़ा में खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया गया।जिसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा विक्रम सिंह बग्डवाल द्वारा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी  तारा सिंह  द्वारा तथा त्रिभुवन कुमार। संयोजक खेल महाकुम लमगड़ा द्वारा स्वागत किया गया। खेल महाकुंभ में अंडर 14, 17, 21वर्ष तक की बालक बालिकाओं की एथलेटिक्स और कबड्डी खो खो वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमे विकास खंड लमगड़ा के लगभग 350 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया अंडर 14 की  100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मुकेश बगड़वाल न्यायपंचायत सिरसौरा ने प्रथम खुशी बिष्ट  न्यायपंचायत सिरसोरा प्रथम।   अंडर 17 बालिका में रेखा आर्य जलना प्रथम बालक वर्ग में रोहित सिंह बिष्ट पीपली ने पप्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक प्रमुख श्री विक्रम बगड़वाल जी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।