भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल के नेतृत्व में कई मण्डलों के वेक्सिनेशन केंद्रों में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें लोगों को जागरूक किया गया। कोरोना के रोकथाम के लिए सेवा ही संगठन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत वेक्सिनेशन कराने आ रहे लोगों को सेनेटाइज तथा मास्क वितरण किया गया। साथ-सा टीकाकरण करने आये लोगों को पानी पिलाने की सेवा भी की गई। युवामोर्चा ने लोगों से अपील भी की कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्य करें और हाथों को समय-समय पर हाथों को धोकर सेनेटाइज करते रहे। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के महामंत्री सौरभ वर्मा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा अर्जुन बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राहुल बिष्ट, जिला मंत्री पुष्कर कनवाल, विभाग संयोजक मनीष बिष्ट, अनिल कनवाल, राहुल कंडवाल, महेश चौहान, दीक्षित जोशी, आशीष कुमार, पारस, मनन शाह आदि उपस्थित रहे।