भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल के राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक  अभियान का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मंडल प्रभारी विनोद भट्ट  अभियान के जिला संयोजक व जिला महामंत्री महेश नयाल  जिला उपाध्यक्ष महिपाल मेहता मंडल अध्यक्ष ललित मेहता  भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष से चंदन मेर  मंडल महामंत्री कमल सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष दीपक अधिकारी बलवंत रौतेला कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित व अतिथि स्वागत के साथ शुरुआत की गई जिसमें मुख्य अतिथि विनोद भट्ट  द्वारा कोरोना की तीसरी लहर पर प्रकाश डाला गया, अभियान के जिला संयोजक महेश नयाल  द्वारा प्रत्येक ग्राम में बनाये राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक को कोरोना बचाव के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया,ओर बताया भाजपा द्वारा अल्मोड़ा जिले में लगभग 2000 स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाये जाएंगे,जब जब देश मे संकट आया तब तब भाजपा के कार्यकर्ता सैनिक के रूप में सेवा करने में अग्रणी  भूमिका रहे है, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट द्वारा योगा के माध्यम से बचाव हेतु विषय में प्रकाश डाला गया वह प्रशिक्षण में चिकित्सकों/विशेषज्ञों द्वारा सभी को कोरोनावायरस  से किस प्रकार हम अपने गांव घरों को बचा सकते है, और क्या -क्या लक्षण हो इस पर प्रकाश डाला गया , अंत में अध्यक्ष ललित मेहता द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया,

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ललित मेहता, जिला महामंत्री एवं स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के जिले के संयोजक महेश नयाल, मंडल प्रभारी विनोद भट्ट,भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, मंडल महामंत्री कमल अधिकारी, मंडल उपाध्यक्ष बलवन्त सिंह,नवीन बिष्ट,नीमा सांगा,मीना देवी,मनोज सिंह, हेम सिह मौजूद रहे