भारतीय जनता पार्टी अल्मोडा द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी परिवार पूर्ण रूप से योगी आदित्यनाथ के परिवार के साथ है। उन्होंने बताया कि फोन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्तमान सांसद अजय टम्टा, राज्यमंत्री श्रीमती रेखा आर्या, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक सुरेंद्र जीना, विधायक महेश नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा बागेश्वर अध्यक्ष ललित लटवाल आदि ने शोक व्यक्त किया, भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारी इस दुख की घड़ी में शोक प्रकट करते हैं, कोरोना वायरस के कारण सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ता घरों में रहकर ही अपना शोक प्रकट कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, कैलाश गुरुरानी, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, रिक्खु शाह, राहुल वोहरा, रोहित साह ने शोक सभा कर दो मिनट का मौन रख मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सत्य पथ न्यूज़ परिवार ने भी दो मिनट का मौन रखकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता को श्रध्दांजलि अर्पित की।