सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व बाल विकास अधिकारी धनी शाही के निधन में भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा शोक व्यक्त किया गया, प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि धनी शाही के निधन से समाज में शून्य व्याप्त हो गया है उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों के लिए समाज उन्हें हमेशा याद रखेगा, सुश्री शाही पतंजलि योगपीठ से जुड़ने के साथ साथ कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई थी, रोटी बैंक में भी वो अनवरत सेवा देती रही,भारतीय जनता पार्टी परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान, राज्य मंत्री रेखा आर्य, विधायक महेश नेगी, सुरेंद्र जीना, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल,महेश नयाल, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, संजय साह रिक्खु, सभासद अमित साह मोनू, राहुल वोहरा,आदि लोगो ने भी सुश्री शाही के निधन पर शोक व्यक्त किया