अल्मोड़ा- भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में बूथ सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत अल्मोड़ा जनपद के 876 बूथों पर ये अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज तक 724 बूथों का सत्यापन किया जा चुका है, 23 मंडलो में बूथ सत्यापन का कार्य चल रहा है,जिसके तहत प्रदेश व जिले के सभी पदाधिकारियों,सांसद व विधायकों को अलग अलग बूथों की जिम्मेदारी दी गयी है,जिसके तहत जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने  खत्याड़ी बुथ एवं राजपुरा बुथ की बैठक ली,समाज के सभी वर्गों को बूथ समिति में जोड़ते हुए बैठक में बुथ समिति का गठन व सत्यापन किया,

बूथ समिति का गठन करते हुए जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में बूथ सत्यापन का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत समाज के सभी वर्गों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है और सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हैं जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस व पात्रों को दिलाने का काम करेंगे,

 “मेरा बूथ सबसे मजबूत”के साथ हम सभी लोग काम करेंगे,

 भारतीय जनता पार्टी का एक बूथ का अध्यक्ष भी प्रदेश का अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है यह लोकतंत्र केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है इसलिए सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के विचारों के साथ जुड़े,

बूथ सत्यापन अभियान के तहत बूथों में भाजपा के 6 वार्षिक कार्यक्रमों के प्रमुख एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक चर्चा की,साथ प्रत्येक बूथ पर 10 बाइक धारक कार्यकर्ताओं व स्मार्टफोन धारकों की सूची,और प्रत्येक बूथ पर 5 स्थानों पर कमल का चित्र, बूथ में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।