भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट ने भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी और भाजयुमों के जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट की संस्तुति के आधार पर बिलाल खान को युवा मोर्चा के नगर मंत्री बनाया गया है। बिलाल खान ने शीर्ष नेतृत्व के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद अदा किया है। खान ने कहा जो दायित्व सौंपा गया है में उसमे सब खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा।