भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अल्मोड़ा के द्वारा सेवा सप्ताह के क्रम में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए गरीब महिलाओं, गर्भवती महिलाओं एवं 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को फल, दलिया, मास्क, दाल एवं पोषक पौष्टिक आहार किट का विवरण किया गया तथा करबला लेप्रोसी के मरीजों को भी भोजन एवं फल भिजवाया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मोर्चा जिला अध्यक्ष किरन पन्त ने सभी दलों से मिलकर इस समय कोरोना का सामना करने की अपील की है। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, शैलेंद्र शाह, दर्शन रावत, जीवन सिंह अधिकारी, कुंवर सिंह भोज, महिला मोर्चा महामंत्री बिना नयाल, चंपा पांडे, गीता जोशी, इंद्रप्रभा जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री लता बोरा, मीना, सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, सीमा गोस्वामी आदि अनेक महिला मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।