भारतीय जनता महिला मोर्चा उत्तराखंड की वर्चुअल बैठक में सेवा ही संगठन के अंतर्गत एक बैठक कर सेवा कार्यों की समीक्षा एवं आगामी निर्देश दिए गए। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री अजय एवं समस्त महिला मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। महिला मोर्चा प्रभारी राजू भंडारी एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का मार्गदर्शन भी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। अल्मोड़ा से प्रदेश मंत्री किरन पंत ने कहा कि जिले में अब तक 200 लीटर सैनिटाइजर, 300 मास्क एवं 400 साबुन वितरित किए जा चुके हैं तथा आगे के लिए महिलाओं द्वारा घर पर ही मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा है। नगर क्षेत्र में कोरोना केस के लगातार बढ़ने के कारण सामूहिक कार्यक्रम से बचते हुए ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से सभी से संपर्क कर उक्त कार्यों को किया जा रहा है तथा द्वाराहाट एवं अन्य मंडलों में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता भट्ट द्वारा भी सराहनीय कार्य किया जा रहा है।