जनपद अल्मोड़ा के धौलादेवी के खेती गांव, कलोटा गांव और उसके आस पास बर्फबारी के चलते कई गाड़ियाँ और पोलिंग पार्टियां फँस गई हैं। आपको बता दें ये पार्टियां 80 वर्ष से ऊपर और विकलांग लोगों के मतदान के लिए गई हुई टीम हैं। जो बर्फबारी के कारण रास्तों में फँस गई हैं। सूत्रों का ये भी कहना है कि पोलिंग पार्टी की सुध लेने वाला कोई नहीं है। मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि बर्फबारी के कारण अधिकारियों के फोन तक बंद हो गए हैं। पोलिंग में गए कर्मचारियों का कहना है कि उनके आने या रुकने का कोई इंतजाम न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 24 घंटे के बाद जाकर जेसीबी ने कुछ रास्ता बनाया है पर आगे का कुछ नहीं पता।