भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अथर इलाही ने बताया की देश में असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों व उनके परिवारों के कल्याण हेतु विभिन्न रूप मे कार्य कर रहा है सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए दी जा रही योजनाओं के बारे में कैंप लगाकर छोटी गोष्ठिया कर अवगत करना संघ का मुख्य उद्देश्य है। श्रमिक कल्याण व सहयोग हेतु संघ ने इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्पूर्ण
राष्ट्र में संगठन का विस्तार करने की योजना बनाई है।
शान्त प्रकाश जाटव राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा निर्देशानुसार अनस अहमद खान उर्फ मनान पुत्र मन्जूर अहमद खान को जिलाध्यक्ष जनपद अल्मोडा, नियुक्त किया गया है।
अथर इलाही ने कहा की मुझे खुशी व भरोसा है कि इस क्षेत्र में आप कार्य कर इस क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के कल्याण हेतु कार्य करने हेतु उर्जावान कार्यकर्ता देश में जोडगे, संगठन की राष्ट्रवादी विचार धारा को सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन पहुंचाएगें।
अनस अहमद खान के जिलाध्यक्ष बनने पर बिलाल खान, गुलनार खान, मंजूर खान, बबलू, सचिन जोशी, जतिन जोशी आदि लोगों ने खुशी मनाई।