भाजपा की मंडल कार्यकारिणी का गठन हो गया है। सभी की नजरे अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष पद पर लगी हुई थी। जिसपर पूर्व से ही प्रबल दावेदार अमित साह उर्फ मोनू को माना जा रहा था। अमित साह वर्तमान में लक्ष्मेश्व वार्ड से सभासद भी है। जो अपने काम से ही जाने जाते है। तेज तर्रार सभासदों में अमित साह का नाम सबसे पहले आता है। ऐसे व्यक्तित्व को भाजपा ने नगर अध्यक्ष बनाकर विकास के कार्यों को गति देने का काम किया है। अमित साह के बनने से युवाओं में उत्साह नजर आ रहा है। भाजपा में अमित साह के नगर अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। अमित साह ने नगर अध्यक्ष बनने पर प्रदेश कार्यकारिणी समेत सभी भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया है।