अल्मोड़ा-अल्मोड़ा के नवनिर्वाचित विधायक मनोज तिवारी ने आज अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों के साथ अल्मोड़ा बाजार का भ्रमण कर व्यापारी बन्धुओं एवं स्थानीय लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विधानसभा चुनाव में सहयोग हेतु विधायक मनोज तिवारी ने व्यापारियों एवं आम जनता को धन्यवाद भी दिया।बाजार भ्रमण में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,प्रदेश सचिव परितोष जोशी,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,पी०सी०सी०सदस्य भूपेन्द्र भोज,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,कार्तिक साह,संजय दुर्गापाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य पारितोष जोशी,प्रो०संजय टम्टा,नारायण दत्त पाण्डे,पूर्व सभाषद किशनलाल,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,वकुल साह,मनोज वर्मा,प्रकाश रावत,प्रदीप बिष्ट अमर,अजीत टम्टा,कमल कोरंगा,महेश चन्द्र आर्या,आशू टम्टा,शशांक माहेश्वरी आदि शामिल रहे।