महिला कांग्रेस की स्थापना दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा जिला कांग्रेस ने स्व0 राजीव गांधी का आभार व्यक्त किया। महिलाओं को राजनीति व सामाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए स्व0 राजीव गांधी ने प्रेरित किया था। इस अवसर पर महिला कांग्रेस के सदस्यों ने सोनिया गांधी को बधाई देने हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा उनसे प्राप्त हुई है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लाता तिवारी, गीता तिवारी, राजा बिष्ट, लीला जोशी, बिना स्टीफन, अनिता कंन्नोजिया, अनिता बीहट आदि अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।