अल्मोड़ा जिला इकाई के पदाधिकारियों ने 5 सितम्बर को प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा के द्वारा की गई बैठक में पदाधिकारियों के साथ किये गए अपमान को लेकर जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने सामूहिक त्याग पत्र प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा को भेज दिया है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि प्रदेश महामंत्री ने अल्मोड़ा में संगठन को मजबूत करने के एवज संगठन के पदाधिकारियों की बात न सुनकर व्यक्तिगत फैसला सुनाया गया और पदाधिकारियों के साथ गलत व्यवहार भी किया गया। जिस कारण जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा और जिला प्रभारी अनूप गुप्ता की उपस्थिति में सभी ने एक स्वर में समस्त पदाधिकारियों ने प्रदेश पदाधिकारियों के रवैये को देखते हुए अपने अपने पद से त्याग पत्र देने की बात कही है। त्याग पत्र देने वालों में जिला प्रभारी अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, महामंत्री कमल गुप्ता, कार्यकारणी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री विनीत बिष्ट, सहलाकर त्रिलोचन जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल आदि लोग मौजूद रहे।
त्यागपत्र देने वालों की सूची