अल्मोड़ा-प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय में उपवास किया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। हालात यह हैं कि प्रदेश सरकार लगातार बढ़ते मौतों के आंकड़े को रोक पाने में नाकाम है।वही मौतों का बैकलॉग लगातार बढ़ता जा रहा है। वही जिलाध्यक्ष ने प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल 92 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।इसके अलावा रोजमर्रा के सामानों में भी लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है।फल सब्जियां लगातार महंगी मिल रही है जिससे आम जनता की परेशानी लगातार बढ़ रही है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जनहित में सदैव अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल को निराशा जनक एवं आम जनता के लिए भारी बताते हुए डबल इंजन की सरकार को फेल बताया।उन्होंने कहा कि जब से मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सत्ता में आई है तब से लेकर अब तक कमरतोड़ महंगाई ने आम जनता की कमर ही तोड़कर रख दी है।आम जनता के खाने से तेल, नमक, आलू, प्याज, चीनी, मल्का दाल दूर होती जा रही हैं। 70 रूपये किलो सरसों का तेल आज 170/180 रूपये किलो पहुँच गया है।मल्का दाल जो 60 रूपये किलो थी इन सात सालों में 100/110 रूपये किलो पहुँच गयी है,जो सीधे तौर पर खाद्य पदार्थों को आम जनता की थाली से दूर करने की कोशिश है।कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि गैस सिलेंडर जो कांग्रेस सरकार में 400 रूपये का मिलता था मोदी की डबल इंजन सरकार में 900 रूपये में भरा जा रहा है।पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर मोदी सरकार पूंजीपतियों से सांठगांठ कर स्वयं व अपने मित्रों को फायदा पहुचा रहीं हैं।मोदी सरकार ने आपदा में अपने लिए कमाई का अवसर ढूँढ रखा है।महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि आम आदमी, व्यापारी, बेरोजगार कोरोना महामारी में त्रस्त हैं।उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जनता को कोई मदद नहीं दी जा रहीं हैं।स्वास्थ व्यवस्था इस कदर लचर है कि लोगों को प्राइवेट अस्पतालों की ओर रूख करना पड़ रहा है,जिसका असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।मोदी सरकार ने लोगों को गुमराह कर 18+ को वैक्सीन लगाने की घोषणा तो कर दी पर सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है,जिससे वैक्सीन सेंटर दिन प्रतिदिन बंद कर दिए जा रहे हैं।सरकार की बेरूखी के कारण कई लोगों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ा है।कांग्रेस जनों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त कर एवं महंगाई को नियंत्रित कर आम आदमी को राहत पहुँचाने का काम नहीं होता तो कांग्रेसजन सड़कों पर उतर कर डबल इंजन की सरकार को बेनकाब करने का काम रहेंगे।उपवास कार्यक्रम में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,राबिन भण्डारी, शेखर पाण्डेय,संजय दुर्गापाल, महेन्द्र सिंह बिष्ट, कुलदीप मेर शामिल रहे।