दिनाँक 12 नवम्बर 2022 से 13 नवम्बर – 2022 तक न्याय पंचायत सिरसौड़ा के खेल महाकुम्भ – 2022 के अन्तर्गत क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक अटल उत्कृष्ट रा०इ०का० लमगड़ा एवं ब्लाक क्रीडा समन्यवक विनोद कुमार के नेतृत्व में मिनी स्टेडियम, छड़ौजा में किया गया। खेल महाकुम्भ का उद्घाटन मुख्य अतिथि मदन सिंह रावत, एवं अध्यक्ष राकेश चन्द्र आर्या ग्राम प्रधान सिरसौड़ा द्वारा किया गया। तथा समापन संयोजक त्रिभुवन कुमार प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट रा०इ०का० लमगड़ा द्वारा किया गया। खेल महाकुम्भ में न्याय पंचायत सिरसौड़ा के सभाओं के 120 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया।

प्रतियेगिता में अन्डर 14 – आदित्य बिष्ट ग्राम तुलेडी ने प्रथम 600 मी0 में रावत, बालिका वर्ग में रेखा बिष्ट ठाठ ने प्रथम तथा 60 मी0 में, अर्चना जोशी ने प्रथम तथा अन्डर -17 में, किरन रावत गौलीमहर ने 100 मी 200 मी0, 400 मी0 में प्रथम स्थान प्राप्त किया कबडडी में ग्राम गौलीमहर ने प्रथम तथा ग्राम ठाठ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया मुख्य अतिथि द्वारा सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया । न्याय पंचायत सिरसौड़ा के खेल महाकुम्भ – 2022 को सफल बनाने में अटल उत्कृष्ट रा०इ०का० लमगड़ा के एवं न्याय पंचायत में प्राथमिक एवं जूनियर समस्त शिक्षक / शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया तथा थाना लमगड़ा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लमगड़ा का भी सहयोग रहा।