देहरादून 13 फरवरी 2022, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि जनपद में विभिन्न बूथों पर दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु बूथों पर सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्रवार ‘‘आदर्श पोलिंग बूथ’’  एवं ‘‘सखी’’ बूथ स्थापित किए गए हैं। जनपद में 23 आदर्श बूथ एवं 18 सखी बूथ बनाए गए हैं। जनपद में कोविड सुरक्षा के दृष्टिगत मतदेय स्थलों पर पर सेनिटाइजेशन करवाया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में नोडल अधिकारी स्वीप/संयुक्त मजिस्ट्रेट आंकाशा वर्मा के नेतृत्व में स्वीप की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद में स्वीप कार्यक्रम में अन्तर्गत विभिन्न माध्यमों से सभी वर्गों प्रथम बार वोटर, युवा, दिव्यांग, महिला वृद्धजन, किन्नर मतदाताओं को अपने मताधिकार को प्रयोग करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में आज विभिन्न स्थानों पर संास्कृतिक दलों द्वारा संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए जनमानस को 14 फरवरी मतदान हेतु जागरूक किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने सभी जनपदवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व पर 14 फरवरी को मतदान के दिवस के दिन अपने सबकाम छोड़कर अवश्य ही मताधिकार का प्रयोग करते हुए जनपद में को अधिक वोटिंग प्रतिशत् वाला जनपद बनाने की अपील जाएं। उन्होंने सभी वर्गों, युवा, महिला, दिव्यांग, थर्ड जैण्डर, वृद्ध मतदाताओं से अपना मताधिकार का प्रयोग करने तथा अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपेक्षा की है।