आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा द्वारा लगातार छठे दिन घर घर सैनिटाईजेशन अभियान के तहत सिकुड़ा और खत्याडी के अंतर्गत घर घर जाकर सैनिटाईजेशन कार्य किया गया। जिसमें 2 टीमों के रूप में आप कार्यकर्ताओं ने अलग अलग क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया व जरूरत्मन्दों को राहत सामग्री बांटी। साथ ही आज पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित भी किया।

आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने बताया की आम आदमी पार्टी द्वारा खत्याडी में जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय प्रभारी अरूणोदय तिवारी, योगेंद्र अधिकारी, दिनेश कुमार, के नेत्रत्व में और सिकुड़ा में अमित जोशी, नवीन चन्द्र, अखिलेश टम्टा, प्रकाश कांडपाल, एस आर बेग, नंदन लाल शाह के नेत्रत्व में व्यापक सेनिटाईजेशन अभियान चलाया गया व जरूरत्मन्दों को राहत सामग्री बांटी गयी। अमित जोशी ने यह भी बताया की जल्द ही आम आदमी पार्टी शहरी क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर कुछ दिनों में गावों की तरफ भी प्रस्थान करेगी और अल्मोड़ा के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क, सैनिटाइजर, फेसशील्ड का वितरण और व्यापक सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने वृक्षारोपण किया