आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा द्वारा लगातार पांचवें दिन घर घर सैनिटाईजेशन अभियान के तहत न्यू इंद्रा कालोनी, नरसिंह बाड़ी के अंतर्गत घर घर जाकर सैनिटाईजेशन कार्य किया गया। जिसमें 2 टीमों के रूप में आप कार्यकर्ताओं ने अलग अलग क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया व जरूरत्मन्दों को राहत सामग्री बांटी।

आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने बताया की आम आदमी पार्टी द्वारा न्यू इंद्रा कालोनी क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय प्रभारी अरूणोदय तिवारी, योगेंद्र अधिकारी, दिनेश कुमार, के नेत्रत्व में और नरसिंह बाड़ी, डोबानौला में नवीन चन्द्र, अखिलेश टम्टा, प्रकाश कांडपाल, एस आर बेग, नंदन लाल शाह के नेत्रत्व में व्यापक सेनिटाईजेशन अभियान चलाया गया व जरूरत्मन्दों को राहत सामग्री बांटी गयी। अमित जोशी ने यह भी बताया की जल्द ही आम आदमी पार्टी शहरी क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर कुछ दिनों में गावों की तरफ भी प्रस्थान करेगी और अल्मोड़ा के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क, सैनिटाइजर, फेसशील्ड का वितरण और व्यापक सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा।