अल्मोड़ा की व्यस्त एलआरसाह रोड में एक युवक के संदिग्धावस्था में गिरने की सूचना है। परिजनों ने पति—पत्नि पर परिजनों ने उसे बिल्डिंग से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक उक्त दंपत्ति की दुकान में 15 वर्ष तक कार्य कर चुका है। वर्तमान में वह केबल नेटवर्क डेन में कार्य करता है।

घटना दिन के लगभग 2 बजे की है। ​कोसी के पास बिमोला निवासी 24 वर्षीय महेश जोशी पुत्र सतीश जोशी नंदादेवी कांप्लैक्स में डेन केबल टीवी नेटवर्क में काम करता है। आज दिन में अचानक वह सामने की बिल्डिंग से नीचे आ गिरा। उसके मुंह पर कालिख भी पुती हुई थी। युवके के गिरने से आसपास भीड़ एकत्रित हो गई और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डेन के कर्मचारियों का कहना है कि उनके कार्यालय से पुराने मालिक का एक रिश्तेदार उसे मरते हुए ले गया था। कर्मचारियों के मना करने पर उस युवक ने उनके साथ भी लड़ाई झगड़ा किया था।

युवक को जिला अस्पताल लाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक के शरीर में पिटाई के निशान भी नजर आ रहे है।  खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी प्राथमिकी की सूचना नहीं है। परिजनों का कहना है कि महेश के होश में आने के बाद ही कोई कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी प्राथमिकी की सूचना नही है।