पिथौरागढ़-दिनांक 14.01.2022 को थाना नाचनी में पंजीकृत FIR NO 1/22 धारा 34/147/327/504/506 भादवि व 3(i)(v) एससी एसटी एक्ट पंजीकृत की गयी थी।पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार उक्त मुकदमे की विवेचना क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी द्वारा सम्पादित की जा रही है।मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त वांछित व फरार चल रहा था आज दिनांक 29.03.2022 को क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ के नेतृत्व में थाना नाचनी से उ०नि०चन्दन सिंह मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त महिपाल सिंह उर्फ मनोज सिह उर्फ मनु पुत्र उम्मेद सिंह निवासी ग्राम बल्यांऊ पोस्ट लेजम तहसील थल जिला पिथौरागढ़ उम्र 26 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नोलड़ा से गिरफ्तार किया गया।उपरोक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।