यूजर चार्ज के विरोध में व्यापार मंडल द्वारा  तीसरे दिन मंगलवार को चौहानपाटा , जौहरी बाजार, गंगोला बाजार, मल्ली बाजार, पोस्ट ऑफिस, मै हस्ताक्षर अभियान दो भागों में चलाया गया। अभियान मै व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतयेश पांडे, उपसचिव राहुल बिष्ट,अमन नाज्जोंन, पूर्व जिला महामंत्री मनीष जोशी, पवन साह, महासचिव मयंक बिष्ट, योगेन्द्र महाजन, मनोज वर्मा, नरेंद्र कुमार विक्की, आदि व्यापारी उपस्थित थे। आज 300 व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यापार मंडल को दिया,, अभी तक 1200 व्यापारियों ने हस्ताक्षर अभियान में अपना सहयोग दिया है,, अभी 1800 व्यापारियों को  हस्ताक्षर अभियान मै जोड़ना बाकी है, आगे यह अभियान और तेज होगा।