अल्मोड़ा- जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी के 137 वें स्थापना दिवस पर बड़ी बॆठक आयोजित करके देश की आजादी की लडा़ई से लेकर देश के निर्माण एंव विकास में काँग्रेस पार्टी के अभूतपूर्व योगदान पर प्रकाश डालकर काँग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत का आह्वान वरिष्ठ नेताओं ने किया।
अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि काँग्रेस पार्टी इस देश की एक मजबूत विचारधारा हैं। जो, कि भारतीय संस्कृति की एक मजबूत धरोहर हैं। काँग्रेस का स्थापना दिवस भारतीय देशभक्ति से ओतप्रोत हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने काँग्रेस पार्टी का गठन करके देश में ब्रिटिश गुलामी के दो सॊ साल के राज का अन्त किया। इसलिए हमें एक देशभक्ति से ओतप्रोत पार्टी के सिपाही होने पर गौरवान्वित होते हैं।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश एंव देश के लिए काँग्रेस पार्टी की मजबूती की आवश्यकता हैं। इसलिए सबको आज के दिवस संकल्परत होकर काँग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है।
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि काँग्रेस पार्टी इस देश की विरासत हैं। ऒर अनेकता में एकता के देश भारत की ध्वजवाहक हैं।
कार्यक्रम में कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुडडू ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा भारत जोडो़ यात्रा के माध्यम से देश को नफरत के दंश से उबाकर यात्रा के माध्यम से जो अभूतपूर्व समर्थन ऒर सहयोग प्राप्त कर रहे हैं , वह काँग्रेस पार्टी के लिए बड़ी संजीवनी हैं। आने वाला वक्त बदलाव का हैं। ऒर देश के इतिहास में फिर से काँग्रेस पार्टी मजबूती होगी ऒर केन्द्र में सरकार बनाकर पुनः देश की आर्थिक ऒर सामरिक महत्व को मजबूती मिलेगी, उन्होंने काँग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूती देने के लिए खुलकर पार्टी की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रान्तीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश रावत, पूर्व दर्जा मंत्री एड. केवल सती, एड. जमन सिंह बिष्ट, पी सी सी सदस्य गोपाल चॊहान, डा. मनोज कुमार जोशी, तारू तिवारी, गीता महरा, राधा बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, प्रदेश सोशल मीडिया महासचिव शरद साह ,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जया जोशी, नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की ने अपने विचार रखें।
इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज गुडडू के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने पर भूपेन्द्र भोज का सम्मान एंव अभिनन्दन किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ऐतिहासिक दिवस में नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष रूचि कुटॊला, सांस्कृतिक संयोजक नितिन रावत, शीतलाखेत महाविद्यालय छात्रा उपाध्यक्ष कविता भट्ट, नवनिर्वाचित युवक काँग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, उपाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद, विमल कुमार, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश महासचिव युकां मोहन देवली, धीरेन्द्र गॆलाकोटी, दीपक कुमार, विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर विरेन्द्र मलारा, नगर व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष कार्तिक साह आदि का माल्यार्पण ऒर अगंवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में रमेश नेगी, अमन अंसारी, निजाम कुरॆशी, संजय दुर्गापाल, नारायण दत्त पाण्डेय, दान सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, लीला जोशी, आशा शर्मा, धीरा तिवारी, सदस्य जिला पंचायत योगेश बाराकोटी, रोहन आर्या, परितोष जोशी, मनोज बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, अम्बीराम आर्य, सुरेन्द्र लाल टम्टा, सभासद सचिन आर्या, राजेन्द्र तिवारी, जगदीश पाण्डेय, रश्मि भट्ट, एन एस रॊतेला, शहाबुद्दीन, देवेन्द्र धॊनी, दिनेश पिल्खवाल, रोहित रॊतेला, सरस्वती देवी, विशाल साह, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष पवन महरा, युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष एड. निर्मल रावत, अमित नेगी, किशन लाल, बालविक्रम रावत, संजू सिंह, प्रदीप बिष्ट, निशान्त धॊनी, मंयक सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मॊजूद थे।