गर्भवती महिलाओं हेतु पहाड़ की जीवन दायिनी कहि जाने वाली 108 एम्बुलेंस सेवा की महिला कर्मी द्वारा अत्यधिक प्रसव पीड़ा में सड़क तक नही पहुच पा रही महिला जा सड़क से लगभग आधा कम नीचे जाकर खेत मे ही सुरक्षित प्रसव करवाया।

      घटना आज डीडीहाट क्षेत्र की है जिसमे लगभग 2 बजे 108 के डीडीहाट से 19 किलोमीटर दूर chaubati रोड पर भड़गाव से तनुजा देवी पत्नी ललित सिंह के प्रसव पीड़ा में होने पर कॉल की गई। तुरन्त एम्बुलेंस रवाना हुई और आधा घण्टे में मौके पर पहुच गयी ।महिला अत्यधिक प्रसव पीड़ा में होने की वजह से महिला रोड तक पहुच पाने में असमर्थ थी। 108 कि महिला कर्मी पुष्पा साह जरूरी सामान व डिलीवरी किट लेकर लगभग आधा किलोमीटर ढाल में गयी झा महिला रास्ते मे बैठ कर उठ नही पा रही थी। पुष्पा ने हिम्मत दिखाते हुए महिला का खेत मे ही सुरक्षित प्रसव करवा दिया। महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

     प्रसव के उपरांत गांववालों की मदद से महिला को डोली में बिठा कर चढ़ाई में आधा kilimeter पैदल लेकर एम्बुलेंस तक पहुचाया व एम्बुलेंस की मदद से जच्चा बच्चा को डीडीहाट स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा दिया।

      महिला के परिजनों व ग्रामीणों ने 108 सेवा का सुक्रिया अदा करते हुए महिला कर्मी को सम्मानित किए जाने की पेशकश ग्राम प्रधान से की।