पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला,विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दिनाँक 3.03.2022 को जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों/यातायात पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग वाहन चालकों/शराब पीकर वाहन चलाने/ ओवर स्पीड/मोबाइल प्रयोग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों की सघन चैकिंग करते हुए यातायात उ०नि० दरबान सिंह द्वारा वाहन चालक अजय सिंह पुत्र गोविन्द सिंह,निवासी बिण पिथौरागढ़ उम्र 32 वर्ष को शराब के नशे में बिना कागजात के वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन को एम०वी० एक्ट की धारा 3/181/185A/202/207 के अन्तर्गत सीज किया गया।इसी क्रम में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 96 वाहन चालकों का चालान कर 43,000 रू० समायोजन शुल्क जमा किया गया जिसमें बिना हेलमेट,बिना कागजात, बिना डी०एल० व दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाकर वाहन चलाने पर 12 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित कर कुल 4 वाहन सीज किये गये।इसके अतिरिक्त कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 30 व्यक्तियों का चालान कर 4200 रू० संयोजन शुल्क जमा किया गया।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।