अल्मोड़ा। क्षेत्रीय मुख्यालय एस.एस.बी अल्मोड़ा में गृह मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार एवं उप महानिरीक्षक एस. एस. बी. अल्मोड़ा के निर्देशन में व डॉक्टर एस. एन. सिंह कमाडेंट (पशुचिकित्सा अधिकारी) की अध्यक्षता में “एक भारत श्रेष्ठ भारत ” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के 20 बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन सहायक उपनिरीक्षक विजय ने किया। सभी बच्चों को जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे गए अंत में डॉ. एस. एन. सिंह ने सभी बच्चों का परिणाम घोषित किया जिसमें साक्षी केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , द्वितीय स्थान पर सृष्टि सती केन्द्रीय विद्यालय अल्मोड़ा रही और रीतिका बिष्ट बीरशेबा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया डॉ. एस. एन सिंह ने तीनों बच्चों को पुरुस्कार दे कर सम्मानित किया तथा अंत में लघु जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर एस. एस. बी . के अन्य अधिकारी , अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।